
संजीवनी संस्कार स्कुल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्र छात्राओं का हुआ जांच
छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थिति संजीवनी संस्कार स्कुल के प्रांगण में संजीवनी नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी सेंटर के के संस्थापक व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंम डॉ अनिल कुमार, स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रवजलित कर किया। जिसके बाद डॉ अनिल कुमार ने स्कुल के सभी छात्र छात्राओं का स्वस्थ्य जांच कर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बदलते गर्मी के मौसम को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच अत्यंत आवश्यक है। आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण बच्चों में कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जिनका समय रहते पता चलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से न सिर्फ बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता चलता है, बल्कि बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण स्तर और टीकाकरण की स्थिति की भी निगरानी की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें और साल में कम से कम दो बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आज संजीवनी संस्कार स्कुल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर सभी छात्र छात्राओं का हेल्थ कार्ड वितरण किया गया है जिससे संजीवनी नर्सिंग में कभी भी किसी छात्र को कोई दिक्कत होने पर निःशुल्क परामर्श ले सकता है. उन्होंने कहा यह कार्य कई वर्षो से स्कुल में चल रहा है।
इस मौके पर डॉ अनिल कुमार प्रचार्य ज्योति सिंह, इंचार्ज बृजेश कुमार, समन्वयक ममता कुमारी, ऑफिस स्टॉफ अनिशा कुमारी, चंदा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, शिक्षक शिशिर श्रीवास्तव, एसपी मिश्रा, काजल कुमारी, कुमारी कल्पना, सुरभि कुमारी, आरती कुमारी, अंजलि कुमारी, समेत इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



