
छपरा। जिले के माँझी थाना क्षेत्र के भभौली गाँव के पास से बाइक सवार दो अपराधियों को मांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। फरार अपराधी की पहचान भी पुलिस ने कर ली है तथा उसकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टा, तीन गोली, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधी मांझी थाना क्षेत्र के चेफुल गांव निवासी अनिल गुप्ता का पुत्र अभि कुमार गुप्ता उर्फ मोहित कुमार गुप्ता तथा गैरतपुर गांव निवासी स्वर्गीय मनन राम के पुत्र आयुष राज बताए जाते हैं।
थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरपलिया मोड़ से ताजपुर की तरफ एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी हथियार लेकर जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों ने पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू किया। पुलिस की गाड़ी देख कर पल्सर सवार अपराधी ताजपुर की ओर तेजी से भागने लगे।भागने के दौरान पुलिस ने खदेड़कर भभौली गांव के समीप बाइक को रोक दिया।
इसी दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर एक अपराधी भाग निकला।जबकि दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जाँच पड़ताल के दौरान पकड़े गए अपराधियों के पास से क्रमशः तीन देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस,दो स्मार्ट फोन तथा एक पल्सर बाइक बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया गया।
पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि अखिलेश कुमार,नसीम अहमद तथा जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है तथा उनके मोबाइल की जाँच की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर
क्राइमApril 29, 2026Cyber Crime: बिहार में 5036 फर्जी बैंक खातों पर एक्शन, साइबर माफिया के नेटवर्क में सेंध
क्राइमApril 29, 2026सारण में कोर्ट का बड़ा फैसला, गांजा तस्कर को मिली 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना







