
छपरा। सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा में हुई युवक की गोली मारकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला समय तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर की देर शाम सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरईठा गांव निवासी दिलीप गिरी के तीन पुत्र गोपालगंज के तरफ जा रहे थे तभी टोल टैक्स के पास तीनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें सबसे छोटे भाई सूरजकांत गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अब इस मामले में सरण पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और हत्या के कर्म का भी खुलासा कर दिया है। इस संबंध में सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि प्रेम प्रसंग में ही युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपराइठा गांव निवासी रामासाराय गिरी के पुत्र जयराम गिरी, शशि भूषण गिरी की पत्नी सुनीता देवी, धर्मवीर गिरी की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सूरजकांत गिरी 1 वर्ष पूर्व गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। तब से वह बाहर रह रहा था। 20 दिन पूर्व वह गांव लौटा था।
इसी दौरान लड़की के घर वालों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों के द्वारा 10 लोगों के खिलाफ नामजद से तथा पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई थी और इसी दौरान तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पुलिस के द्वारा एक बाइक तथा एक लोहे का रोड भी बरामद किया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



