छपरा से महाकुंभ मेला के लिए चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05157/05158 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05127/05128 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा 05129/05130 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भमेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।
छपरा से चलेगी ये ट्रेनें
05157 छपरा-झूंसी कुम्भ मेला विशेष अनारक्षित गाड़ी 14, 28 एवं 30 जनवरी तथा 03 फरवरी, 2025 को 04 फेरे के लिये छपरा से 30 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 13.00 बजे, सहतवार से 13.17 बजे, बाँसडीह रोड से 13.28 बजे, बलिया से 13.45 बजे, फेफना से 13.53 बजे, चितबड़ा गाँव से 14.04 बजे, करीमुद्दीनपुर से 14.16 बजे, यूसुफपुर से 14.44 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.15 बजे, नन्दगंज से 15.44 बजे, औंड़िहार से 16.10 बजे, वाराणसी सिटी से 17.13 बजे, वाराणसी जं. से 17.30 बजे, बनारस से 18.05 बजे, माधो सिंह से 18.46 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.05 बजे तथा हंडिया खास से 19.33 बजे छूटकर झूंसी 20.40 बजे पहुँचेगी।
05158 झूंसी-छपरा कुम्भ मेला विशेष अनारक्षित गाड़ी 15, 26, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी तथा 04 फरवरी, 2025 को 07 फेरे के लिये झूंसी से 30 बजे प्रस्थान कर हंडिया खास से 06.50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 07.15 बजे, माधो सिंह से 07.35 बजे, बनारस से 08.20 बजे, वाराणसी जं. से 08.40 बजे, वाराणसी सिटी से 09.05 बजे, औंड़िहार से 09.48 बजे, नन्दगंज से 10.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.45 बजे, यूसुफपुर से 11.20 बजे, करीमुद्दीनपुर से 11.42 बजे, चितबड़ा गाँव से 12.02 बजे, फेफना से 12.12 बजे, बलिया से 12.45 बजे, बाँसडीह रोड से 13.00 बजे, सहतवार से 13.15 बजे तथा सुरेमनपुर से 13.37 बजे छूटकर छपरा 14.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा की भी सुविधाएं
05127 छपरा-झूंसी कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 14, 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को 04 फेरे के लिये छपरा से 15 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.52 बजे, दूसरे दिन सहतवार से 00.15 बजे, बाँसडीह रोड से 00.27 बजे, बलिया से 00.45 बजे, फेफना से 00.56 बजे, चितबड़ा गाँव से 01.08 बजे, करीमुद्दीनपुर से 01.20 बजे, यूसुफपुर से 01.34 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.00 बजे, नन्दगंज से 02.18 बजे, औंड़िहार से 02.50 बजे, वाराणसी सिटी से 03.40 बजे, वाराणसी जं. से 04.00 बजे, बनारस से 04.15 बजे, माधो सिंह से 05.08 बजे, ज्ञानपुर रोड से 05.26 बजे तथा हंडिया खास से 06.16 बजे छूटकर झूंसी 07.45 बजे पहुँचेगी।
रेलवे की पहल से श्रद्धालुओं को फायदा
05128 झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जनवरी, 2025 को 01 फेरे के लिये झूंसी से 35 बजे प्रस्थान कर हंडिया खास से 23.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.45 बजे, दूसरे दिन माधो सिंह से 00.05 बजे, बनारस से 01.10 बजे, वाराणसी जं. से 01.30 बजे, वाराणसी सिटी से 01.55 बजे, औंड़िहार से 02.35 बजे, नन्दगंज से 03.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 03.40 बजे, यूसुफपुर से 04.05 बजे, करीमुद्दीनपुर से 04.25 बजे, चितबड़ा गाँव से 04.45 बजे, फेफना से 04.57 बजे, बलिया से 05.20 बजे, बाँसडीह रोड से 05.35 बजे, सहतवार से 05.52 बजे तथा सुरेमनपुर से 06.20 बजे छूटकर छपरा 07.30 बजे पहुँचेगी।
05129 छपरा-झूंसी कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 25, 26, 27 एवं 28 जनवरी तथा 02, 11 एवं 25 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये छपरा से 30 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 19.05 बजे, सहतवार से 19.23 बजे, बाँसडीह रोड से 19.34 बजे, बलिया से 19.55 बजे, फेफना से 20.06 बजे, चितबड़ा गाँव से 20.14 बजे, करीमुद्दीनपुर से 20.26 बजे, यूसुफपुर से 20.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.10 बजे, नन्दगंज से 21.30 बजे, औंड़िहार से 21.56 बजे, वाराणसी सिटी से 22.55 बजे, वाराणसी जं. से 23.20 बजे, बनारस से 23.40 बजे, दूसरे दिन माधोसिंह से 00.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 00.50 बजे तथा हंडिया खास से 01.22 बजे छूटकर झूंसी 02.25 बजे पहुँचेगी।
05130 झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 13, 14, 15, 29, 30 एवं 31 जनवरी तथा 03, 12 एवं 26 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये झूंसी से 30 बजे प्रस्थान कर हंडिया खास से 13.55 बजे, ज्ञानपुर रोड से 14.20 बजे, माधो सिंह से 14.40 बजे, बनारस से 15.40 बजे, वाराणसी जं. से 16.00 बजे, वाराणसी सिटी से 16.25 बजे, औंड़िहार से 17.00 बजे, नन्दगंज से 17.23 बजे, गाजीपुर सिटी से 17.50 बजे, यूसुफपुर से 18.13 बजे, करीमुद्दीनपुर से 18.31 बजे, चितबड़ा गाँव से 18.47 बजे, फेफना से 18.57 बजे, बलिया से 19.20 बजे, बाँसडीह रोड से 19.35 बजे, सहतवार से 19.47 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.07 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुँचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







