सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 52 अभियुक्तों किया गिरफ्तार, 21 घरों पर चस्पाया इश्तेहार

छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और विभिन्न मामलों में वारंट का निष्पादन किया गया। इस अभियान में कुल-52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें शराब कारोबार में-09, शराब सेवन-12, हत्या के प्रयास में-05, वारंट में-18, अपहरण में-01, एससी/एसटी एक्ट में-01, आर्म्स एक्ट में-02 एवं चोरी में-04 अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में विगत् 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 52 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 152 वारंट, 111 सम्मन, 21 इश्तेहार एवं 12 कुर्की का निष्पादन किया गया।
जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल-79 वाहनों से 1,49,500 रू० जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत देशी शराब-389.60 ली०, विदेशी शराब-744 ली0, मोटरसाइकिल-05, मोबाइल-04, ट्रैक्टर-01, पिकअप-01, इ-रिक्शा-01 एवं अपहृता-02 बरामद ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



