Operation Sindoor: पाकिस्तान पर हमला के बाद श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन बंद

India Vs Pakistan: भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक (Operation Sindoor) का देशभर की उड़ानों पर असर पड़ा है। श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट्स शामिल हैं।
एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं। दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को अमृतसर से दिल्ली डायवर्ट किया गया है। स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी जानकारी दी है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला और अमृतसर के एयरपोर्ट बंद हैं और सभी उड़ानों पर असर पड़ा है।
एयरलाइन्स कंपनियों के बयान

इंडिगो– श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें।

स्पाइस जेट: ऑपरेशन सिंदूर के कारण उत्तरी भारत के कुछ एयरपोर्ट्स, जैसे- धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स के आने और जाने का समय प्रभावित हो सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं और स्पाइसजेट की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

एअर इंडिया: जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। आगे की जानकारी अधिकारियों से मिलने पर दी जाएगी। अमृतसर की ओर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है। इस अचानक हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। यात्रियों की सुविधा के लिए 011-69329333 / 011-69329999 हेल्पलाइन नंबर हैं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस– अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन आने-जाने वाली उड़ानें 7 मई की दोपहर तक रद्द की गई हैं। हमें असुविधा के लिए खेद है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट से जुड़े अलर्ट और नोटिफिकेशन के लिए चैट विद टिया पर बात करें: +91 63600 12345
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







