क्या यही है जल-जीवन हरियाली अभियान की सच्चाई, जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा कुआँ

छपरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय योजना में शामिल जल जीवन हरियाली योजना के तहत जल संरक्षण के लिए कुएँ का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस योजना के तहत जितने भी पुराने कुएं हैं उसकी मरम्मत ही की जा रही है तथा रंगाई पुताई कर जल की साफ सफाई की जा रही है। लेकिन छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में वर्षों पुराना कुआं जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि एक समय था जब इस कुएं का पानी हर घर में जाता था और लोग इस पानी को पीते थे साथ ही इस कुए पर स्नान भी करते थे।
लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलते चला गया आधुनिक जीवन में सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई संसाधनों में बढ़ोतरी हुई और लोग अपने पुराने परंपरा को भूल चुके हैं। स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा इस कुए को मिट्टी और ईट डालकर भर दिया गया है। इसके जीर्णोद्धार के लिए नहीं नगर निगम क्षेत्र के किसी अधिकारी तथा मेयर के द्वारा पहल की गई है और ना ही स्थानीय वार्ड पार्षद के द्वारा। स्थानीय लोगों का कहना है
किस कुए की सफाई कर मूल स्वरूप में लाने की आवश्यकता है। एक तरफ सरकार जल संरक्षण की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की अनदेखी से इस कुएं को मिट्टी और एक डालकर भर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



