BREAKING:सारण में विजिलेंस की टीम ने 50 हजार घूस लेते कनीय अभियंता को रंगेहाथो दबोचा
ठेकेदार से ले रहा था घूस

छपरा। निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को पानापुर में पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता राजा करीम को पचास हजार रुपये घुस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया . निगरानी विभाग के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कनीय अभियंता चकिया पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा कराये गये कार्यो के बकाया 10 लाख रुपये के भुगतान के लिए शाम्भवी ट्रेडर्स के संवेदक से कमीशन की मांग कर रहा था .
कनीय अभियंता की कारगुजारी से नाराज संवेदक संतोष कुमार ने 18 सितंबर को इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की थी . 22 सितंबर को निगरानी ने इस मामले का सत्यापन कर अपना जाल बिछाया और बुधवार को पृथ्वीपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन पर 50 हजार घुस लेते कनीय अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया . गिरफ्तार कनीय अभियंता बेगूसराय जिले का रहनेवाला है .
मकान में भी हुई छापेमारी
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उसे लेकर पानापुर थाने पहुँची .बाद में निगरानी की टीम ने तरैया के शाहनवाजपुर स्थित किराए के मकान में छापेमारी की . हालांकि छापेमारी में क्या क्या बरामद हुआ है इसके बारे में निगरानी की टीम अभी कुछ भी नही बता रही है . निगरानी विभाग द्वारा कनीय अभियंता की गिरफ्तारी की खबर से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप देखा गया .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



