
Jeevika Didi Ki Rasoi। राज्य के बस यात्रियों और चालकों के लिए राहत भरी खबर है। छपरा समेत बिहार के 19 प्रमुख जिलों के बस डिपो में जल्द ही ‘जीविका दीदी की रसोई’ शुरू की जाएगी। इस पहल से बस डिपो पर यात्रियों, चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा, सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा, वहीं ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को भी मजबूती मिलेगी।
परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हालिया निरीक्षण के दौरान बस डिपो में खान-पान की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों और चालकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना जरूरी है। इसी के बाद मंत्री ने दोनों विभागों के समन्वय से बस डिपो में ‘जीविका दीदी की रसोई’ खोलने के निर्देश दिए।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि बस डिपो केवल आवागमन का स्थान नहीं, बल्कि यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा अहम केंद्र है। यहां स्वच्छ और किफायती भोजन की व्यवस्था से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि डिपो की समग्र छवि भी बेहतर होगी।
इन 19 बस डिपो में खुलेगी ‘दीदी की रसोई’
परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में जिन बस डिपो में यह सुविधा शुरू की जाएगी, उनमें शामिल हैं बांकीपुर, आरा, बिहार शरीफ, फुलवारी शरीफ, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, छपरा, सिवान, दरभंगा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा। आगे चलकर इस योजना का विस्तार अन्य जिलों में भी किया जा सकता है।
पहले से सफल है ‘जीविका दीदी की रसोई’
गौरतलब है कि ‘दीदी की रसोई’ पहले से ही अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जहां कम कीमत पर पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब इस मॉडल को बस डिपो तक लाकर यात्रियों की सुविधा और महिलाओं के स्वावलंबन को एक साथ साधने की पहल की जा रही है। इस फैसले से जहां एक ओर यात्रियों और चालकों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अवसर भी प्राप्त होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



