संजीवनी नर्सिंग होम में मनाया गया होली मिलन समारोह, एकता और भाईचारे का संदेश

छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग होम के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी।
सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली
इस मौके शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। डॉ. अनिल ने आगे कहा, “यह हमें यह सिखाता है कि हमें अपने सभी भेदभाव और मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव से रहना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा समाज तभी समृद्ध होगा जब हम जाति, धर्म, रंग और नस्ल के भेदभाव को पार करके एक-दूसरे के साथ प्रेम और सहयोग की भावना से जुड़ेगें।
समारोह में नर्सिंग होम के स्वास्थ्य कर्मियों ने रंग-बिरंगे गुलाल से न केवल एक-दूसरे का स्वागत किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि इस होली मिलन से आपस में भाईचारे और समानता की भावना और अधिक प्रगाढ़ हो।
समारोह में डॉ. अनिल कुमार के अलावा रीता कुमारी, स्वेता सिंह, खुशी कुमारी, गुड्डू कुमार, शैलेश कुमार यादव, लक्ष्मण यादव, कन्हैया राय समेत अन्य उपस्थित थे। समारोह का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना था, और यह कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



