छपरा में अनियंत्रित एम्बुलेंस ने गोलगप्पा बेंचने वाले को रौंद डाला, मौके पर मौत
छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में अनियंत्रित एम्बुलेंस ने गोलगप्पा बेंचने वाले को रौंद डाला। जिसमें गंभीर रूप से घायल गोलगप्पा बेंचने वाले को तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने दल बल के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी स्व जनार्दन गिरी का 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा गिरि के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक ठेला पर गोलगप्पा बेंचने का काम करता है उसी में गलिमापुर गांव में गोलगप्पा बेच वापस जा रहा था कि अनियंत्रित एम्बुलेंस जो पटना की तरफ जा रही थी उसी ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



