गर्मियों की यात्रा होगी आरामदायक! छपरा के रास्ते चलेगी कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

छपरा। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (05736/05735) के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा जंक्शन होकर चलेगी। यह ट्रेन कप्तानगंज मार्ग से होकर कुल 6 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
चलने की तिथि और समय:
05736 कटिहार से अमृतसर के लिए 21 मई से 25 जून तक हर बुधवार, रात 9 बजे कटिहार से रवाना होगी।
वहीं 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 23 मई से 27 जून तक हर शुक्रवार, दोपहर 1:25 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी।
रूट की खासियत:
यह विशेष ट्रेन पूर्णिया, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, कप्तानगंज, छपरा, गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर, अंबाला, जलंधर होते हुए उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक शहरों को जोड़ती है।
सुविधाएं और डिब्बों की व्यवस्था:
यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिसमें
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 01
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 03
शयनयान – 05
साधारण द्वितीय श्रेणी – 04
एलएसएलआरडी व जनरेटर यान – 02 कोच होंगे।
विशेष जानकारी:
इस ट्रेन का संचालन गर्मी की भीड़भाड़ को कम करने और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु किया जा रहा है। यात्रा के इच्छुक यात्री समय रहते आरक्षण करा सकते हैं, क्योंकि यह ट्रेन सीमित फेरों के लिए ही उपलब्ध होगी। पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी सौगात साबित होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



