
छपरा। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर चले इस एक्शन मिशन में कुल 71 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 477 वारंट, सम्मन, कुर्की और इश्तेहार का निष्पादन भी किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का ब्योरा:
| अपराध की श्रेणी | गिरफ्तार संख्या |
|---|---|
| शराब कारोबार | 11 |
| शराब सेवन | 17 |
| वारंटी | 30 |
| हत्या का प्रयास | 11 |
| लूट | 01 |
| आईटी एक्ट | 01 |
| कुल | 71 |
निष्पादित विधिक कार्रवाइयों का ब्योरा:
| विधिक प्रक्रिया | निष्पादन संख्या |
|---|---|
| वारंट | 191 |
| सम्मन | 184 |
| कुर्की | 69 |
| इश्तेहार | 33 |
| कुल | 477 |
शराब और अवैध सामान बरामदगी:
| सामग्री | मात्रा/संख्या |
|---|---|
| देशी शराब | 63.50 लीटर |
| विदेशी शराब | 51.12 लीटर |
| मोटरसाइकिल | 2 |
| मोबाइल | 1 |
| ट्रकव (वाहन) | 2 |
यातायात अभियान में कार्रवाई:
कुल 148 वाहनों से वसूला गया ₹2,25,000 का जुर्माना।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
| जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। साथ ही सभी थानों को नियमित रूप से छापेमारी करने, लंबित वारंटों को निष्पादित करने और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



