छपरा में डीएम-एसपी ने रात्रि में चेकपोस्ट पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान

छपरा। सारण में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर लगातार वाहन जाँच एवं छापामारी अभियान विभिन्न स्तरों से किया जा रहा है। बुधवार को देर रात्रि जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०गौरव मंगला के नेतृत्व में मांझी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। चेकपोस्ट पर वाहनों की जाँच के साथ साथ संधारित पंजी का भी अवलोकन किया गया। सभी वाहनों की प्रविष्टि पंजी में सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। मकेर में जाँच के क्रम में एक ओवरलोडेड वाहन के विरुद्ध फाइन लगाया गया।
जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला के अलग अलग क्षेत्रों में छः अन्य टीमों द्वारा भी साथ साथ जाँच अभियान चलाया गया। सोनपुर के शिववचन चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में, सोनहो चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एसडीपीओ मढ़ौरा के नेतृत्व में, डोरीगंज के झंगा चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में, मशरख के तरैया मोड़ पर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा एवं एसडीपीओ मशरख के नेतृत्व में, जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक एसडीपीओ एकमा के नेतृत्व में तथा कोपाचट्टी में अपर समाहर्त्ता एवं एसडीपीओ सदर के नेतृव में गहन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।इस क्रम में कई वाहनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर दंड अधिरोपित किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







