संजीवनी संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नन्हे बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाकें पहन कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की सुन्दर झांकियां निकाली। स्कूल के बच्चों ने सुंदर-सुंदर बांसूरियां बनाई। बच्चों ने श्री कृष्ण के जीवन से संबधित बहुत सुंदर नृत्य करके माहौल कृष्यमय कर दिया।
एक बच्ची को कृष्ण के बाल स्वरुप में पालने में झूला झूलाया गया। स्कूल की बच्चियों ने राधा-कृष्ण की लीला का आनंद लिया। प्यारी-प्यारी राधा बनी बच्चियों सबके मन मोह रहे थे। वही इस मौके पर स्कूल के प्रिसिपल ने बताया कि ऐसे उत्सव न केवल बच्चों में नई ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति व सभ्याचार से जोड़कर भी रखते हैं।
इस मौके पर रंजीत भगत(प्राचार्य), रितु कुमारी,ज्योति सिंह, ममता कुमारी, अंजलि पर्वत, कुमारी कल्पना, शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह,संदीप शर्मा, सीमा मिश्रा,सुरभि कुमारी ,साबिया,पूजा कुमारी, कमलेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड



