छपरा-औड़िहार रेलखंड पर कई ट्रेनों में चला बस रेड टिकट चेकिंग अभियान, 74 यात्री पकड़े गये
छपरा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में औड़िहार स्टेशन को आधार बनाकर पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी सिटी –औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, औड़िहार-मऊ एवं औड़िहार-छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 65132 मऊ- प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस,65118 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू एक्सप्रेस,15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस,55138 बनारस- भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी, तथा आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित गाड़ी सहित विभिन्न गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस रावत के साथ टिकट जाँच दल में सर्वश्री विवेक बाजपेयी,उमेश कुमार,महरूफ खान,श्यामबिहारी सिंह समेत 16 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 64 एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों समेत कुल 74 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 31780 (इकत्तीस हजार सात सौ अस्सी रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 31 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी
- November 20, 2026छपरासारण में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक अब गिरफ्तार, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई थी जान
- November 20, 2026क्राइमसारण में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, शराब के 5 कारोबारी समेत 27 गिरफ्तार
- November 20, 2026छपरासोनपुर मेले में झूलों की रंगीन दुनिया करेगी पर्यटकों का स्वागत, ब्रेक डांस से ड्रैगन ट्रेन तक होगा रोमांच का सफर



