
छपरा । जिले के विभिन्न पंचायतों में न्यायमित्र के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में बुधवार, 5 जून 2025 को प्रेक्षा गृह, छपरा में न्यायमित्र चयन के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
New Railway line: जल्द बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन जिलों में जमीन के रेट छुएंगे आसमान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, कुल 90 रिक्त पदों के विरुद्ध 81 पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए थे। आयोजित काउंसलिंग में क्रमांक 01 वाले 72 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 66 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग संपन्न कराई गई।
छपरा में स्वास्थ्य विभाग की पहल: हर माँ को मिलेगा पोषण और सुरक्षा का तोहफा |
तकनीकी कारणों से 6 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं हो सकी जबकि 3 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए। काउंसलिंग प्रक्रिया के अंत में कुल 63 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
मार्केट मे Launch हुई Suzuki Gixxer SF 250 बाइक सुपर टेक्नोलॉजी और New लुक आई लेकर |
प्राधिकरण ने बताया कि शेष पदों और आवेदनों पर भी शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि पंचायत स्तर पर न्यायमित्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक सहायता की पहुंच को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



