सारण में नया राजस्व अनुमंडल का होगा गठन, डीएम ने भेजा प्रस्ताव

छपरा। प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सारण जिला प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जिले में राजस्व और पुलिस अनुमंडलों के बीच एकरूपता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वर्तमान में सारण जिले में 5 पुलिस अनुमंडल कार्यरत हैं, जबकि राजस्व अनुमंडल की संख्या मात्र 3 है। इस असमानता के कारण प्रशासनिक तालमेल, विधि व्यवस्था तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों में विभिन्न प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न हो रही हैं।
नया अनुमंडल और पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार:
बैठक में निर्णय लिया गया कि कम से कम एक नया अनुमंडल गठित किया जाएगा, साथ ही कुछ प्रखंडों को सदर अनुमंडल से अलग कर अन्य अनुमंडलों में शामिल करने हेतु भी विचार किया जा रहा है। इससे प्रशासनिक सहूलियत, समन्वय और जनता को त्वरित सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
15 दिनों में प्रारंभिक बैठक:
इस विषय पर अपर समाहर्ता आगामी 15 दिनों में विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से निर्णय लेकर प्रस्ताव संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
यह कदम सारण जिले में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा और जनता को बेहतर सेवा, त्वरित समाधान और प्रभावी विधि व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में सहायक होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



