
छपरा। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास के किराये के मकान से एक युवती का शव पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। मृत युवती बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी की रहने वाली है, जो आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करती थी। बाजार समिति ब्रांच में पदस्थापित थी। 14 माह पहले उसने यहां पर योगदान दिया था। मृतका की पहचान कटिहार जिले मनीहारी निवासी ओमप्रकाश चौधरी की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गयी है।
पुलिस को इसकी सूचना उसके प्रेमी के द्वारा दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 14 माह पहले वह छपरा आईसीआईसीआई बैंक में योगदान की थी। पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि अर्चना ने आत्महत्या कर ली है।
जानकारी मिली है कि तीन माह से अर्चना का किसी लड़के के साथ रिलेशनशीप चल रहा था। उसी लड़के ने पुलिस को सूचना दिया था कि अर्चना ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन परिजनों का कहना है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



