JPSC RESULT: सारण के लाल आकाश ने JPSC परीक्षा में पाई शानदार सफलता, बने जिला प्रोबेशन पदाधिकारी
पिता के निधन के बाद नहीं हारी हिम्मत

छपरा। सारण जिले के दाऊदपुर प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव धर्मपुरा से निकलकर आकाश कुमार सिंह ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC-2023) की परीक्षा में 187वीं रैंक (सामान्य वर्ग) हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। अब वे झारखंड प्रोबेशन सेवा में जिला प्रोबेशन पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं।
संघर्षों से संवरती सफलता की कहानी
आकाश कुमार सिंह की सफलता की कहानी सिर्फ एक प्रतियोगी परीक्षा पास करने की नहीं है, यह कहानी है संघर्ष, आत्मविश्वास और सेवा भाव की। उन्होंने अपनी प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई धर्मपुरा गांव के स्थानीय स्कूल में पूरी की। पिता स्व. श्री विद्यासागर सिंह के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही जीवन की गंभीरता का एहसास करा दिया।
पारिवारिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दिल्ली जैसे बड़े कोचिंग हब का रुख नहीं किया, बल्कि स्वअध्ययन और संघर्ष को अपना मार्ग बनाया। जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने न सिर्फ खुद को संभाला बल्कि अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनका भविष्य भी संवारा।
पहले ही प्रयास में बड़ी सफलता
सिविल सेवा में पूर्व में असफलता का स्वाद चख चुके आकाश ने हार नहीं मानी। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले ही प्रयास में उन्होंने 187वीं रैंक प्राप्त की, जो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व
आकाश कुमार सिंह उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो ग्रामीण पृष्ठभूमि, सीमित संसाधन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर इच्छाशक्ति, परिश्रम और धैर्य हो, तो किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







