छपरा में चलती कार में लगी आग, जिन्दा जली पत्नी, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहें थे दंपति

छपरा। सारण जिले के तरैया में एक कार में अचानक आग लग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की जलकर मौत हो गई है। वहीं उसके पति भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शनिवार के सुबह का बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी अयोध्या से दर्शन कर लौट रही थी।तभी तरैया थाना क्षेत्र के एसएच 73 बगही गांव के पास कार में अचानक से आग पकड़ लिया। इस हादसे में पति वाहन से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया, लेकिन महिला की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई।
मृतका की पहचान सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र पकवालिया गोराई पुर गांव निवासी दीपक कुमार राय की पत्नी सोनी देवी (30) के रूप में हुई। आग लगने के बाद पति ने आवाज लगाकर आसपास के लोगो को बुलाया। लेकिन तबतक वाहन पूरी तरीके जलकर राख हो चुका था।
शीशा तोड़कर बाहर निकला
पति दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने पत्नी के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए गया था। जहां शुक्रवार को भगवान का दर्शन कर शाम में अपने छपरा स्थित घर के लिए निकला। सब कुछ सामान्य स्थिति में था। शनिवार के सुबह में पत्नी पिछले सीट पर सोई हुई थी। तभी आचानक से गाड़ी गर्म हुई और धुंआ निकलने लगा।
जबतक वह कुछ समझ पाता तब तक इंजन से आग की लपटे निकलने लगी। कार में सेंट्रल लॉक होने के चलते दोनों वाहन में ही फंस गए। जिसके बाद वह किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकला। इस दौरान भयावह आग में पत्नी को निकालने का कोशिश करते रहा लेकिन सफलता नही मिली।
कार में आग लगने से महिला की हुई मौत
तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही में वाहन में आग लगने से एक दंपति घायल हो गए, जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। पति घायल है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 4, 2026क्राइमसारण के परसागढ़ में चाकूबाजी की घटना, तीन युवकों की मौत; एक पटना रेफर
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर



