
पटना। बिहार के सभी जिलों में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस विजन को पूरा करते हुए सरकार ने निर्णायक कदम बढ़ा दिया है। यानी बिहार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का यह विजन अमली जामा पहन चुका है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 7 और जिलों में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है।
नीतीश कैबिनेट का चुनावी तीर: युवाओं को नौकरी, ग्राम कचहरी सचिवों का बढ़ा मानदेय, शिक्षा-स्वास्थ्य को बल |
हर जिले में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार
बैठक में किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ बिहार के सभी 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज का विजन धरातल पर उतार दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले बिहार के 31 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने को मंजूरी दी जा चुकी है। अब सात और जिलों में मेडिकल कॉलेज के स्थापना को मंजूरी मिलने के बाद बिहार के सभी 38 जिले पूरे हो चुके हैं।
छपरा को मिली बड़ी सौगात: 61.20 करोड़ की लागत से बनेगा ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय |
बाहर जाने की मजबूरी होगी खत्म!
इस फैसले से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाने की मजबूरी भी खत्म होगी। इसके अलावा बिहार के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी अपने जिले या आस-पास के जिलों में रह कर काम करने में आसानी होगी। याद दिला दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर ही इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसे अब कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।
युवाओं के लिए दोहरी खुशी
सरकार के इस कदम से जहां प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है। अब उन्हें डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, नए कॉलेजों के निर्माण से शिक्षण और स्वास्थ्य क्षेत्र में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



