Reservation Chart: रेलवे में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट, तत्काल टिकट नियम भी सख्त
अभी आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले बनता है

रेलवे डेस्क। भारतीय रेलवे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और स्मार्ट टिकटिंग अनुभव देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब तक यात्रियों को ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले तक आरक्षण की स्थिति का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन दिसंबर 2025 से आरक्षण चार्ट आठ घंटे पहले ही तैयार कर दिया जाएगा।
Chhapra News: शराब पार्टी के बाद फरार दरोगा को सारण SSP ने किया निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू |
चार्टिंग व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव
अभी तक लंबी दूरी की ट्रेनों के आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले बनाए जाते हैं, जिससे यात्रियों को सीट कन्फर्म होने की जानकारी में देरी होती है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत, दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही तैयार कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय पर यात्रा की स्थिति का पता चल सके और वैकल्पिक योजना बना सकें।
तत्काल टिकट बुकिंग के नियम होंगे सख्त
रेल मंत्रालय ने दलालों की भूमिका को खत्म करने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया प्रमाणीकरण सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिल सकेगा जो आधार या डिजिलॉकर से जुड़े सरकारी आईडी के माध्यम से सत्यापित होंगे।
Railway News: अब प्रयागराज जंक्शन से मुजफ्फरपुर तक चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नाम और नंबर भी बदल जाएगा |
नई आरक्षण प्रणाली होगी बहुभाषी और स्मार्ट
रेलवे की नई आरक्षण प्रणाली वर्तमान क्षमता से 5 गुना अधिक टिकट प्रति मिनट बुक करने में सक्षम होगी। जहां अभी एक मिनट में 32,000 टिकट बुक होते हैं, वहीं दिसंबर 2025 से यह संख्या 1.5 लाख प्रति मिनट तक पहुंच जाएगी। पूछताछ क्षमता भी दस गुना बढ़ाई जाएगी— 4 लाख से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट तक।
यात्री अनुभव होगा अधिक स्मार्ट
रेलवे की नई प्रणाली पूरी तरह तकनीकी रूप से उन्नत होगी। इसमें यात्रियों को सीट चयन, किराया कैलेण्डर देखने, वेटिंग सूची की जानकारी, टिकट स्थिति की रीयल टाइम ट्रैकिंग और टिकट की कई भाषाओं में बुकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही दिव्यांग, छात्र व वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एकीकृत विकल्प रहेंगे।
अब रेल सफर होगा और स्मार्ट, नई प्रणाली से हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग संभव |
| रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर यह पहल देश की रेल व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। इससे यात्रियों को यात्रा की पूर्व तैयारी, सीट उपलब्धता और टिकट बुकिंग में काफी सहूलियत मिलेगी। |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







