छपरा

JPU Chhapra: छात्र JDU के विश्वविद्यालय अध्यक्ष बने राहुल कुमार यादव

प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी

छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के छात्र राहुल कुमार यादव को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम एवं छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी तथा सारण के एसएलसी डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की।

राहुल कुमार यादव लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और विभिन्न मंचों पर छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्हें संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ छात्रों के बीच अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को लेकर छात्र जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Railway News: पहाड़ों को चीरती पटरी, कश्मीर की वादियों में दौड़ेगी ट्रेन, बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे आसान

नव नियुक्त विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि वे संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे और छात्र हितों की लड़ाई प्राथमिकता से लड़ेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ाई, परीक्षा और छात्र सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

यह नियुक्ति छात्र जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button