छपरा में चलती ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड के छपरा जंक्शन के यार्ड में प्रवेश के दौरान चलती ट्रेन में स्टंट करना युवक को महंगा पड़ गया छपरा आरपीएफ सीआईबी की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को लोक सभा आम चुनाव एवं राम नवमी को लेकर छपरा जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल एवं सीआईबी की टीम द्वारा जांच पड़ताल एवं निगरानी की जा रही थी इसी क्रम में छपरा जंक्शन यार्ड में बलिया सियालदह एक्सप्रेस के आगमन के दौरान एक युवक जनरल कोच संख्या 095443 के पायदान पर लटककर यात्रा और स्टंट कर रहा था। जिसे ट्रेन रुकने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के सहतवार थाना अंतर्गत हरदी मोर निवासी जोगिंदर कनौजिया के पुत्र 24 वर्षीय राजेंद्र कनौजिया के रूप में पहचान हुई है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार राय सीआईबी, स. उ. नि. रमेश कुमार पसवान, स. उ. नि. मनोज कुमार सिंह शामिल थे। उसके विरुद्ध छपरा आरपीएफ पोस्ट पर मामला जेल भेज दिया गया।
छपरा जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के द्वारा लगतार यात्रियों के बीच यात्री सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्रियों को की किसी अंजान व्यक्ति से कुछ ना लेकर खाए, अपने बच्चे सम्मान की सुरक्षा करें. खास कर ट्रेन के गेट के पास बैठने वाले को अंदर बैठने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है. की सफर के दौरान कोई घटना ना हो। उसके बाद भी ऐसी तस्वीरें देखने को मिलता है. कल ही यात्रा के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आप को बता दे की पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर मंगलवार को एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए आरपीएफ जिआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



