Chhapra News: अब आपदा में भी फेल नहीं होगा मोबाइल नेटवर्क, दूरसंचार विभाग ने सोनपुर में किया मॉक ड्रिल
सोनपुर में मॉक ड्रिल के ज़रिए टेलीकॉम सिस्टम की हुई परख

छपरा। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप की स्थिति में दूरसंचार सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग (DoT), बिहार एलएसए द्वारा मंगलवार को सारण जिले के सोनपुर में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की घड़ी में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की तत्परता का परीक्षण करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को सशक्त बनाना और आपातकालीन परिस्थितियों में नेटवर्क की निरंतरता सुनिश्चित करना था।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 67W फ़ास्ट चार्जर के साथ बड़ी डिस्प्ले लेकर मार्केट में Launch हुआ Redmi Note 13 Pro फ़ोन
जियो-बीएसएनएल के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
मॉक ड्रिल में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल सहित सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ और राज्य आपात संचालन केंद्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे यह अभ्यास एक बहु-एजेंसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।
ये भी पढ़ें: 50MP ट्रिपल कैमरा सेट्प, 100W सुपर फ़ास्ट चार्जर के साथ पॉवर फुल बैटरी के साथ Vivo X100 Proफ़ोन हुआ Launch
इस अभ्यास का नेतृत्व दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों निदेशक विनोद कुमार शर्मा (आई.टी.एस), सहायक महानिदेशक एमए हक (आई.टी.एस) और सहायक निदेशक आलोक कुमार — द्वारा किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (ADMO) एवं एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।
रियल टाइम समन्वय का मूल्यांकन
कार्यक्रम के दौरान आपदा के समय दूरसंचार नेटवर्क बहाल करने की प्रक्रिया, वैकल्पिक संचार व्यवस्था की उपलब्धता और इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के बीच रियल टाइम समन्वय का मूल्यांकन किया गया।
ये भी पढ़ें: अब गांव-गांव पहुंचेगा फुल नेटवर्क, BSNL ने 84 हजार टावरों से किया कमाल
दूरसंचार विभाग द्वारा की गई यह पहल न केवल बिहार राज्य में आपदा के प्रति संचार तंत्र की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में जानकारी का आदान-प्रदान बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
इस अभ्यास से प्राप्त अनुभवों और निष्कर्षों के आधार पर निकट भविष्य में सम्बंधित प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार के उपाय भी किए जाएंगे, ताकि राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक सुदृढ़ बन सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







