छपरा
शैक्षणिक जागरूकता के क्षेत्र में सुधाकर भारद्वाज ने शुरू की पहल, दलित बस्ती पाठ्य सामग्री का वितरण

छपरा : विद्या विहार कॉलेज के निदेशक सह जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुधाकर भारद्वाज द्वारा शैक्षणिक जागरूकता के क्षेत्र में पहल करते हुए सैकड़ो बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
कॉलेज के निदेशक सुधाकर भारद्वाज द्वारा दलित बस्ती बिचला तेलपा में जाकर बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल समेत कई अन्य पाठ सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान कालेज के निदेशक ने कहा कि हम सब ने शैक्षणिक जागरूकता के लिए एक पहल को बढ़ावा दिया है।
इस तरह के कार्यक्रम कॉलेज द्वारा लगातार किए जाएंगे ताकि यहां के गरीब बच्चों में शिक्षा को लेकर और ज्यादा जागरूक किया जा सके । पाठ्य सामग्री वितरण के दौरान बच्चे एवं उनके अभिभावकों ने कॉलेज का धन्यवाद दिया । मौके पर कॉलेज के सदस्यगण अमरदीप कुमार, अमृत ओझा, सुशांत रंजन और संदीप उपस्थित रहे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



