
छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर शिक्षक समाज में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शिक्षाविद् एवं भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज लगातार शिक्षकों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए शिक्षक समाज की सशक्त और भरोसेमंद आवाज बनकर उभर रहे हैं।
अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
सारण प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों, विद्यालयों एवं शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक नेताओं का व्यापक समर्थन डॉ राहुल राज को मिल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा जगत से जुड़े होने के कारण डॉ राहुल राज ने हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया है।
शिक्षक समाज के बीच संघर्षशील नेतृत्व के रूप में बनायी पहचान
विगत कई वर्षों से सेवा सुरक्षा, प्रोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण, प्रधानाध्यापकों के अधिकार तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से आवाज उठाने वाले डॉ राहुल राज अब शिक्षक समाज के बीच संघर्षशील नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।
छपरा सहित प्रमंडल के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि जब-जब शिक्षक समाज किसी जटिल समस्या से जूझा है, तब डॉ राहुल राज ने बिना किसी भेदभाव के शिक्षकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का कार्य किया है।
शिक्षक समाज ऐसे नेतृत्व की तलाश
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समाज ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि डॉ राहुल राज ने जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षकों की समस्याओं को उठाया है, वह उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान दिलाता है।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक समाज अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि संघर्ष करने वाला नेतृत्व चाहता है और डॉ राहुल राज उस अपेक्षा पर पूरी तरह खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गांव-गांव और विद्यालय-विद्यालय जाकर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया है तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा दिलाया है।
शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने कहा कि डॉ राहुल राज के नेतृत्व में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का नया अध्याय लिखा जाएगा और शिक्षक समाज को एक मजबूत, संवेदनशील एवं संघर्षशील प्रतिनिधित्व मिलेगा।
कार्यक्रमों में शिक्षक प्रकाश कुमार सिंह, उत्तम कुमार, वरुण कुमार सिंह, पंकज कुमार प्रसाद, पुनीत रंजन, मनोज कुमार चौधरी, मकसूद आलम, नवीन कुमार, मनोज राम, पंकज कश्यप, शैलेश कुमार, शेषनाथ शुक्ला, प्रभु बैठा, बबलू कुमार गुप्ता, छोटन तिवारी, सुशील कुमार यादव, टिंकू कुमार साह, कन्हैया यादव, रामनरेश शर्मा, राज कुमार राम, प्रदीप कुमार वर्मा, अचल मांझी, अविनाश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, मयंक जायसवाल, अखिलेश राय, मनीष कुमार राम, रवि कुमार गुप्ता, विनय कुमार यादव, अजय कुमार राम, मुकेश Kumar शर्मा, प्रदीप पांडेय, सुहैल अख्तर, मो. शमीम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।
सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर डॉ राहुल राज के अभियान को मजबूती प्रदान करने तथा शिक्षक हित में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



