अब मुखिया मारेंगे नीलगाय और जंगली सूअर, वन विभाग ने दी जिम्मेदारी

छपरा। आपके खेतों में नील गाय और जंगली सूअर आतंक मचा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका समाधान वन विभाग ने निकाला है। इसको लेकर पंचायत के मुखिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार सरकार के निर्देश के बाद वन विभाग ने मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में मशरक, इसुआपुर प्रखंड के पंचायत के मुखियाओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जंगली सूअर और नीलगाय को मारने की प्रकिया की जानकारी दी गई। मौके पर रेंजर सुषमा कुमारी , वन पाल अखिलेश्वर सिंह,वन कर्मी मो फरहान, कृष्णा प्रसाद समेत पंचायत स्तर के दर्जनों मुखिया जिसमे प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, इसुआपुर के डटरा पुरसौली मुखिया अजय राय,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह,उप मुखिया पंकज सिंह मौजूद रहें।
मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नीलगाय और जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान रहते हैं इसी समस्या के निदान के लिए वन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि फसलों को बर्वाद करने वाले नीलगाय एवं जंगली सूअर को मार दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए विभाग द्वारा जारी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। पंचायत के मुखिया किसानों से मिले लिखित शिकायत पर विचार करेंगे। लिखित शिकायत प्राप्त होने पर मुखिया गांव के अन्य बुजुर्गों के साथ प्रभावित किसान एवं स्थानीय वन उप परिसर पदाधिकारी या वन परिसर पदाधिकारी या वन क्षेत्र पदाधिकारी के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे और वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उपरांत एक पंचनामा बनाएंगे। जिसके बाद नीलगाय व जंगली सूअर को मारा जाएगा।
वन अधिकारी ने बताया कि किसान को एक फार्म भरकर मुखिया जी के यहां जमा करना होगा फिर मुखिया जी के द्वारा जांच पड़ताल के बाद वह फार्म वन विभाग में जमा किया जाएगा फिर वह जिला मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही शूटर की सहायता से मार दिया जाएगा। वही बैठक में कृषि वानिकी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



