
छपरा। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सारण जिला प्रशासन सजग दिख रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में मई माह की अपराध निरोधक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, अभियोजन पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Road Construction: सारण में ₹81.47 करोड़ की लागत से 18KM लंबी सड़क का होगा चौड़ीकरण |
बैठक के दौरान एसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निष्पादन और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
छपरा में 40.53 करोड़ की लागत से 7.34KM लंबी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, नए बस स्टैंड से जुड़ेगा खैरा |
मुख्य निर्देशों की प्रमुख बातें:
- थाना में आगंतुक रजिस्टर में आगंतुकों का पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य।
- वारंटी और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान (S-Drive) चलाकर कार्रवाई।
- “Know Your Police” अभियान और थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन।
- थाना परिसर में हर रविवार स्वच्छता अभियान, सर्वश्रेष्ठ थाना को मिलेगा पुरस्कार।
- चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
- गुंडा तत्वों के विरुद्ध BNS की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई।
- बैंक, सीएसपी, आभूषण दुकान आदि की सुरक्षा हेतु गश्ती व निगरानी बढ़ाई जाए।
- रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष ध्यान।
- हर रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक थाना में गुंडा परेड अनिवार्य।
- प्रत्येक थानाध्यक्ष को प्रति माह कम से कम दो कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करना।
- संक्रिय व आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की सूची अपडेट कर सख्त कार्रवाई।
- इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (ERSS) पर 20 मिनट के भीतर हर हाल में कार्रवाई।
- थाना में आने वालों से विनम्र व्यवहार, शिकायतों का त्वरित निष्पादन।
- वर्दी में तैनाती अनिवार्य, टर्नआउट उच्च कोटि का हो।
- पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य।
- हर शनिवार भूमि विवाद निपटारा बैठक आयोजित हो।
- स्पीडी ट्रायल के लिए प्रत्येक थाना से एक केस चिन्हित किया जाए।
- अवैध खनन, शराब, भूमि विवाद आदि मामलों में लिप्त कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
- पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए छह मूल मंत्रों (संयम, सार्थकता, संवेदनशीलता, शक्ति, सत्यनिष्ठा, स्पीडी ट्रायल) के अनुपालन का निर्देश।
Chhapra News: अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा: नदी में डूब रहें 2 युवकों को बचाने गया युवक खुद डूब गया |
विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई
मई माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियानों में कुल 1470 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, दहेज हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, NDPS, आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट और मद्य निषेध से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2312 वारंटों और 65 कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया, जो जिले में अपराध पर सख्त नियंत्रण के संकेत हैं।
एसएसपी कुमार आशीष ने सभी पुलिस अधिकारियों को जनसरोकारों पर केंद्रित, संवेदनशील और तेजतर्रार पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “जनता के विश्वास को कायम रखना और कानून का भय अपराधियों में बना रहना चाहिए।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



