
छपरा। सारण में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। हलांकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बंगरा खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान बंगरा खुर्द गांव निवासी सोनू गुप्ता 24 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गयी है। मृतका का मायका छपरा शहर के बड़ा तेलपा में है।
घटना के संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि शनिवार की शाम में कॉल आया कि ज्योति छत से गिर गयी है और उसकी मौत हो गयी है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसके ससुराल पहुंचे। जिसके बाद देखा कि छत से नहीं गिरी है बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। मृतका के गले पर जख्म का निशान पाया गया है।
जिसके बाद इसकी सूचना रिविलगंज थाने के पुलिस को दी गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के पति सोनू गुप्ता और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति सोनू गुप्ता बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और फिलहाल मुजफरपुर में पोस्टेड था, छूटी पर घर आया था। फिलहाल पुलिस ने दरोगा पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 25, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी



