सारण में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिला शव
सड़क दुघर्टना में मौत की आशंका

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा में रविवार की रात आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सुबह सड़क किनारे बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मढ़ौरा थाना को सूचना मिली कि नौतन बंधन बैंक के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मढ़ौरा) तथा मढ़ौरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक की पहचान ललन मियां उर्फ इमरान, पिता कयामुद्दीन मियां, निवासी जोधौली बथाना, थाना मढ़ौरा के रूप में हुई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललन मियां रात में आर्केस्ट्रा देखने गए थे। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई होगी, ऐसी आशंका परिजनों ने जताई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी, स्थानीय लोगों के बयान और घटनास्थल की तकनीकी जांच के आधार पर दुर्घटना या अन्य किसी संभावना की पुष्टि की जाएगी।
मढ़ौरा पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







