BSRTC Bus Services: बिहारियों की सुरक्षित यात्रा के लिए 200 से अधिक अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू
प्रवासी कामगारों को मिलेगी राहत, दिल्ली-बंगाल तक दौड़ेंगी बिहार की बसें

पटना। त्योहारी सीजन में लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर बिहार से बाहर काम करने वाले प्रवासी कामगारों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित व किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को 20 सितम्बर से 30 नवम्बर तक चलाया जाएगा।
पांच राज्यों के लिए 93 बसें रवाना
शनिवार को बिहार से कुल 93 बसें पांच राज्यों के लिए रवाना हुईं। इनमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। बीएसआरटीसी के अनुसार, सबसे अधिक 35 बसें पटना से शुरू की गईं। वहीं, पश्चिम बंगाल से 24 और दिल्ली से 15 बसें बिहार आने के लिए रवाना हुईं।
डिजिटल टिकट बुकिंग और भुगतान की सुविधा
निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 सितम्बर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर टिकट बुक कर सकते हैं। बसों में एसी सीटर और स्लीपर दोनों श्रेणियां उपलब्ध कराई गई हैं।
साथ ही, यात्रियों को डिजिटल भुगतान की सुविधा दी गई है। यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, बसों के पीछे और निगम की वेबसाइट पर किराया व समय-सारणी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है ताकि निजी बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
- चिन्हित बस पड़ावों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग साफ शौचालय की व्यवस्था की गई है।
- यात्रियों को किफायती किराया उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने विशेष सब्सिडी योजना लागू की है।
- इस योजना के तहत यात्रियों के लिए 24 करोड़ रुपये और बस चालकों के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी दी जाएगी।
बीएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि इन बस सेवाओं से त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों को न सिर्फ आरामदायक और सुरक्षित सफर मिलेगा बल्कि पारदर्शी किराया व्यवस्था से लोगों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



