
छपरा। छपरा में अपराधीयो का हौसला बुलंद है। जिसका ताजा बानगी मंगलवार के दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लाइन पर देखने को मिला। जहां अपराधियों द्वारा एक युवक की निर्मल तरीके से गला रेत हत्या कर दिया गया है। मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर इकौना निवासी जयप्रकाश कुमार पिता मुखी राय के रूप में हुआ है। शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लाइन से बरामद हुआ है। हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।
लेकिन परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। दिन दहाड़े हत्या कर।शव फेक जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि मृतक जय प्रकाश दोपहर में घर से गया था। और दोपहर बाद मुफस्सिल थाना द्वारा शव मिलने की जानकरी दी गई। जय प्रकाश 10 अगस्त को अपने प्रेमिका के ससुराल मेंपकड़ा गया था।
जिसे प्रेमिका के परिजनों ने मारपीट करते हुए एकमा थाना को सौप दिया गया था जिसके बाद दोनों पक्ष के परिजनों को समझ बुझा कर मामला।शांत करा दिया गया। लेकिन लड़की के परिजनों द्वारा हत्या की धमकी दी जाती थी। लड़की का मायका लड़का के गांव के बगल के गांव में है। विवाह से पूर्व दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







