छपरा
छपरा में एंबुलेंस में मरीज की जगह ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

छपरा डेस्क। बिहार में शराबबंदी के बीच शराब तस्करों के रोज नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस की आंखो में धूल झोंककर शराब तस्कर शराबी की खेप पहुंचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब आलम यह है कि तस्कर एंबुलेंस में मरीज की जगह शराब की तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात में यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित मांझी चेक पोस्ट पर 88 कार्टन शराब लदी एक एंबुलेंस पकड़ी। जब्त 783 लीटर शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। वहीं पुलिस ने दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान हरियाणा के भिवानी जिला के दुगना थाना क्षेत्र अंतर्गत वोंद गांव निवासी विक्की दीवान पिता सुभाष दीवान और झझर जिला के विरधाना निवासी मुकेश कुमार के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।
तस्कर हरियाणा से मुजफ्फरपुर शराब की खेप पहुंचाने वाले थे। बता दें कि सारण में जहरीली शराब कांड के बाद शराब तस्करी को रोकने और बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान की सफलता के लिए पुलिस की चौकसी काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
शराब तस्कर इस काम में गाड़ियों में विशेष तहखाना बनवाने से लेकर दूध और तेल के टैंकर का इस्तेमाल करते रहे हैं। तस्करी के लिए बड़े ओहदेदार के पदनाम का प्लेट लग्जरी गाड़ियों के आगे लगवा कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं।
अब एंबुलेंस का भी इस्तेमाल शराब की तस्करी में होने लगा है। यह चिंता का विषय है क्योंकि पुलिस यदि एंबुलेंस को जांच पड़ताल के लिए रोकती है तो इससे आम लोग ही परेशान होंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



