छपरा में इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

छपरा। छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के दहियावा नारायण चौक के समीप किराये के मकान से एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक छात्र रिविलगंज बाजार निवासी सुर्यकांत सिंह उर्फ नन्हकू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार सिंह बताया जाता हैं। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार
इंटर के छात्र फंदे से लटकता हुआ था जिसे कुछ युवकों ने उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत छात्र इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए शहर में क्वार्टर लेकर रहता था। इस घटना की सूचना जैसे ही उसके घर वालों को मिली घर में कोहराम मच गया। मृत युवक के पिता ने बताया कि लगभग आठ बजे रात को उसका फोन आया था और बिल्कुल ठीक था और अचानक नौ बजे रात्रि में फोन पर सूचना मिली और सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और युवक का शव पड़ा था। मृत युवक के पिता ने फंदे लगाकर आत्महत्या से इंकार करते हुए हत्या की आशंका पुलिस से जताया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई हैं यह हत्या है या आत्महत्या इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मृत छात्र के परिजनों के साथ-साथ काफी संख्या में उसके साथी भी पहुंच गए थे। फिलहाल इस घटना के बाद परिवार सहित उसके दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है।
पोस्टमार्टम के बाद युवक अंतिम संस्कार रिविलगंज बाजार स्थित सरयू नदी घाट पर किया गया। मृत युवक दो भाईयों में बड़ा था और एक बहन हैं। मृत युवक के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि बहुत मिलनसार और शांत रहने के साथ पढ़ाई में बहुत तेज था। युवक के मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ हैं वहीं आसपास के लोगों में भी शोक की लहर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







