Chhapra News: छपरा जंक्शन से अपहृत मासूम 3 माह बाद हाजीपुर से बरामद, लौट आयी परिवार की खुशियां
रेल पुलिस ने अपहृत 18 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया
मामला कैसे शुरू हुआ
21 जुलाई 2025 को सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजूबरटांगा निवासी चाँदनी देवी, पति स्व. विजय राय ने रेल थाना छपरा में आवेदन देकर बताया था कि 18 जून 2025 को छपरा रेलवे स्टेशन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके 18 माह के छोटे पुत्र कुणाल कुमार का अपहरण कर लिया। इस संबंध में छपरा रेल थाना कांड संख्या-135/25, दिनांक-21.07.2025, धारा-137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विशेष टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रेल मुजफ्फरपुर, श्रीमती बीना कुमारी (भा.पु.से.) ने अपहृत बच्चे की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व मो. शाहकार खाँ, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, रेल सोनपुर कर रहे थे, जिसमें डीआईयू शाखा, रेल मुजफ्फरपुर के अधिकारी भी शामिल थे।
तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। इसी क्रम में 17 सितम्बर 2025 को टीम ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
अपहरणकर्ता गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने अपहरणकर्ता रंजीत राय (उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. बोचाई राय, निवासी विद्युतपुर कॉलोनी स्थान, थाना विद्युतपुर, जिला वैशाली) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार
बच्चे की बरामदगी की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने रेल पुलिस और विशेष टीम के प्रति आभार जताया और कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई ने उनके घर का चिराग वापस लौटा दिया।
रेल पुलिस की सराहनीय पहल
रेलवे पुलिस अधीक्षक बीना कुमारी ने बताया कि अपहृत बच्चों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में टीम ने जिस तेजी और दक्षता से काम किया, वह सराहनीय है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



