छपरा
सारण में गंगा और सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, CO करेंगे निगरानी

छपरा।गंगा एवं सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं अलर्ट मोड में है। प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया।
सभी अंचलाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं बाढ़ नियंत्रण के अभियंताओं को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने को कहा गया है। कुछ स्थलों पर जारी कटाव निरोधी कार्यों पर निरंतर निगरानी रखते हुये पूर्ण कराने को कहा गया।
सभी अंचलाधिकारी आवश्यक होने पर आश्रय स्थल एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिये आवश्यक पूर्व तैयारी रखने को कहा गया। जहाँ भी यातायात की दृष्टिकोण से नाव आवश्यक हो, वहाँ स्थानीय स्तर पर नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



