अब छपरा के रास्ते लुधियाना से जयनगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04694/04693 लुधियाना-जयनगर-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी लुधियाना से 03 नवम्बर एवं जयनगर से 05 नवम्बर, 2024 को चलाई जायेगी।
देखिए समय और रूट
04694 लुधियाना-जयनगर पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 को लुधियाना से 22.15 प्रस्थान कर बजे ढंडारी कलां से 22.35 बजे, सरहिन्द से 23.35 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.45 बजे, सहारनपुर से 02.25 बजे, रूड़की से 03.21 बजे, नजीबाबाद से 04.32 बजे, मुरादाबाद से 06.50 बजे, बरेली से 08.31 बजे, शाहजहांपुर से 09.39 बजे, सीतापुर से 12.15 बजे, गोंडा 15.15 बजे, मनकापुर से 15.40 बजे, बस्ती से 16.37 बजे, गोरखपुर से 18.50 बजे, देवरिया सदर से 19.47 बजे, भटनी से 20.13 बजे, सीवान से 21.18 बजे, छपरा से 23.20 बजे, तीसरे दिन हाजीपुर से 00.51 बजे, मुजफ्फरपुर से 02.05 बजे, समस्तीपुर से 04.00 बजे तथा दरभंगा से 05.25 बजे छूटकर जयनगर से 07.00 बजे पहुंचेगी।
छपरा सीवान के यात्रियों को फायदा
04693 जयनगर-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी 05 नवम्बर, 2024 को को जयनगर से 10.05 बजे प्रस्थान कर दरभंगा से 11.40 बजे, समस्तीपुर से 13.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.35 बजे, हाजीपुर से 15.30 बजे, छपरा से 17.25 बजे, सीवान से 18.20 बजे, भटनी से 19.17 बजे, देवरिया सदर से 19.45 बजे, गोरखपुर से 22.00 बजे, बस्ती से 23.11 बजे, दूसरे दिन मनकापुर से 00.07 बजे, गोंडा 00.50 बजे, सीतापुर से 03.35 बजे, शाहजहांपुर से 06.06 बजे, बरेली से 07.07 बजे, मुरादाबाद से 08.58 बजे, नजीबाबाद से 10.32 बजे, रूड़की से 11.47 बजे, सहारनपुर से 13.05 बजे, अम्बाला कैंट से 14.30 बजे, सरहिन्द से 15.41 बजे एवं ढंडारी कलां से 16.55 बजे छूटकर लुधियाना 17.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 08 जनरेटर सह लगेजयान का 01 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







