
छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इस बार सिर्फ मनोरंजन और पशु–प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षित जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता का बड़ा मंच भी बना। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष स्टॉलों पर आने वाले लोगों में सुरक्षित यौन संबंध को लेकर जागरूकता फैलाने पर खास फोकस रहा। इसी अभियान के तहत लगभग 12,000 कंडोम मुफ्त वितरित किए गए, ताकि लोग न सिर्फ जागरूक हों, बल्कि व्यवहारिक रूप से भी सुरक्षित रह सकें। छपरा सदर अस्पताल के एड्स पर्यवेक्षक सह परामर्शी अभय दास ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
जागरूकता और जांच, दोनों में बड़ी सफलता
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में कुल 2,900 महिला–पुरुषों को एचआईवी, एड्स और यौन रोग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जागरूक किया। वहीं 2,106 लोगों का एचआईवी और सिफिलिस टेस्ट भी किया गया। 3 पुरुष एचआईवी संक्रमित पाए गए। 5 महिला–पुरुष सिफिलिस संक्रमित मिले।इन सभी को आगे की चिकित्सा और परामर्श के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
अभय दास ने बताया कि सोनपुर मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है, ऐसे में यह मंच जन–जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य अभियान के लिए बेहद प्रभावी साबित होता है। इस बार विभाग ने सुरक्षित यौन व्यवहार से संबंधित संदेशों को प्राथमिकता देते हुए व्यापक तौर पर कंडोम वितरण, परामर्श और आवश्यक जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजनों में जागरूकता फैलाने से एचआईवी और यौन रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



