वंदे भारत ट्रेनें बन रहीं है रेल यात्रियों की पहली पसंद, यात्रियों को मिल रहीं आधुनिक सुख-सुविधाएं

छपरा : भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक नए इतिहास को रचते हुए ‘मेक इन इंडिया’ इनीशियेटिव की अद्भुत मिसाल वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेनें भारतीय रेल के विकास का एक नया युग हैं और रेल यात्रियों के लिए एक अनमोल उपहार है। अपने एरोडाईनेमिक आकर्षक स्वरूप और नवीन तकनीकी सुख सुविधाओं से लैस यह ट्रेनें आज प्रत्येक भारतीय रेलयात्री की पहली पसंद बन चुकी हैं और यात्रियों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन है।
अपनी तेज रफ्तार से जहां एक ओर यह गाड़ी यात्रा को रोमांचक बनाती है वहीं दूसरी ओर इस गाड़ी में उपलब्ध कराई जाने वाली उच्च गुणवत्तापरक खानेपीने का सामान और प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाएं यात्रा को आनंदमयी बनाती हैं। कदाचित यही कारण है कि भारत के लगभग हर प्रांत से इन गाड़ियों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इन ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच हाल में ही आरंभ किया गया है जो पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चल रही है।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बनारस-प्रयागराज रामबाग खण्ड पर चलने वाली, वंदे भारत ट्रेनें क्रमशः गाड़ी सं. 22415 (वाराणसी-नई दिल्ली) तथा गाड़ी सं 22435 (वाराणसी-नई दिल्ली) पूरी यात्री वहन क्षमता के साथ चल रही हैं। इसके साथ ही आज आगरा एवं बनारस के बीच रेगुलर ट्रेन सेवा वन्दे भारत एक्सप्रेस का प्रथम आगमन हुआ।
20176 आगरा-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस आज आगरा से 06.00 बजे चलकर टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल तथा प्रयागराज जँ स्टेशनों पर रुकते हुए अपने निर्धारित आगमन समय 13.00 बजे बनारस पहुँची।वापसी यात्रा में 20175 बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 15.20 बजे आगरा के लिए रवाना हुई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







