छपरा में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, नकली मरीज बनकर एम्बुलेंस में शराब की हो रही थी तस्करी

छपरा। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर नए और अनोखा तरीका अपनाकर शराब के तस्करी को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसी तरह का एक अनोखा तरीका छपरा के माझी चेकपोस्ट से सामने आया है। जहां एंबुलेंस में विशेष तहखाना बनाकर शराब के तस्करी के साथ उत्पाद विभाग और पुलिस को भ्रमित करने के लिए नकली मरीज भी एंबुलेंस में सोया हुआ था मामले का खुलासा हैंडहेल्ड स्केनर के माध्यम से हुआ है ।
शराब तस्करों की पहचान हरियाणा के भिवाड़ी निवासी अंकित और सोनीपत निवासी बंटी कुमार के रूप में हुआ है। जिसमे अंकित नकली मरीज बनकर एम्बुलेंस में बेड पर सोया हुआ था। अंकित के सर और चेहरे पर पट्टी बंधी हुई थी। जिससे जांच कर रहे पुलिसकर्मी और मद्यनिषेध के अधिकारियों को भ्रमित किया जा सके।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त मद्यनिषेध केशव झा ने बताया कि मांझी चेक पोस्ट से नकली मरीज के आड़ में एम्बुलेंस से शराब की खेप पकड़ी गई है। जिसमे 195 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। जिसका बाजार अनुमानित दाम 1.5 लाख रुपये के आसपास है। साथ मे दो।तस्कर भी गिरफ्तार किए गए है। जिसमे एक एम्बुलेंस चला रहा था जबकि दूसरा मरीज बनकर एम्बुलेंस में सोया हुआ। मरीज बने हुए तस्कर ने अपने पैर में प्लास्टर और सर तथा चेहरे पर पट्टी बांध रखा था।
शराब एम्बुलेंस के नीचे तहखाना बनाकर रखा गया था। जिसे छपरा शहर में ही तस्करी किया जाना था। फ़िलहाल पुलिस और मद्यनिषेध विभाग मामले का गहनता से जांच कर रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







