छपरा : जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की तरफ से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ रेखा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने अधिक संख्या में भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य के विषय में बताया । इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोफेसर पूनम सिंह, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष, जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का संतुलित बनाए रखना चाहिए।
इससे आत्महत्या की प्रवृत्ति बच्चों में नहीं होगी, सभी को अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए नियमित रूप से योग और ध्यान को अपनाना चाहिए। हमें मानसिक तनाव में नहीं रहना चाहिए और हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए।
मंच का संचालन डॉ कुमारी नीतू सिंह, मनोविज्ञान विभाग के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताया और सभी को कहा कि हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। खुद को भी जागरूक करना चाहिए और समाज को भी जागरूक करना चाहिए।
निर्णायक मंडली के रूप में डॉ अर्चना सिन्हा , डॉ बबीता वर्धन, नम्रता कुमारी, डॉ अंबिका श्रीवास्तव उपस्थित रहे । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पिंकी कुमारी , द्वितीय स्थान पूजा पांडे, तृतीय स्थान नगमा खातून को प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विवेक तिवारी मनोविज्ञान विभाग के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण डॉ शबाना परवीन मालिक, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ अलीना अली मलिक, डॉ पूनम कुमारी, डॉ शिखा सिन्हा, डॉ सुप्रिया पाठक मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



