छपरा में SP के आदेश पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चला अभियान, 23 वाहनों से वसूला गया 45.18 लाख रूपये जुर्माना

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के आदेश पर अवैध बालू परिवहन और ओवर लोडिंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों के साथ अवैध बालू परिवहन और ओवर लोडिंग के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान में सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओभर लोडिंग में संलिप्त कुल 23 वाहनों को जप्त किया गया।
45 लाख से अधिक जुर्माना की वसूली:
विशेष अभियान में सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओभर लोडिंग में संलिप्त कुल 23 वाहनों को जप्त कर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा 45,18,645 (पैंतालीस लाख अठारह हजार छह सौ पैंतालीस) से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई।
अलग-अलग थानों में कांड दर्ज:
विभिन्न थानों (मुफ्फसिल, नगरा, दरियापुर, सोनपुर, अवतारनगर, दिघवारा थाना) में 07 कांड दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक-21, पिकअप-02 तथा 11,475 घनफीट अवैध बालू जप्त किया गया।अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध सारण जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफियाओं और कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई तथा सारण जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी।
- कांड दर्ज:- 07
- कुल गिरफ्तार अभियुक्तः-16
- जप्त ट्रकः-21
- जप्त पिकअपः-02
- जप्त अवैध बालू:- 11,475 घनफीट
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



