सारण के मशरक का छात्र आदर्श तिवारी मैट्रिक परीक्षा में बना जिला टॉपर

छपरा। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में मशरक के उच्च विद्यालय बहुआरा का छात्र आदर्श कुमार तिवारी सारण जिला टॉपर जबकि द्वितीय जिला टॉपर लोकमान्य उच्च विद्यालय का छात्र अनुराग कुमार बना। जिला टॉपर देने वाले मशरक के कई छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपनी मेधा का परचम लहराया है । पकड़ी गांव निवासी सुनील तिवारी एवम सुनीता देवी के पुत्र उच्च विद्यालय बहुआरा का छात्र आदर्श कुमार तिवारी जिला में सबसे अधिक 473 अंक लाया है।
वही पदुमपुर गांव निवासी उदय बैठा एवम निर्मला देवी का पुत्र लोकमान्य उच्च विद्यालय कुदरिया राजापट्टी के छात्र अनुराग कुमार को 471 अंक मिले है। वही गोपालबाड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी की पुत्री अवध उच्च विद्यालय चैनपुर की छात्रा सौम्या कुमारी को 453 अंक , मशरक पूरब टोला निवासी रिसभ कुमार ओझा को 424 अंक , मशरक बड़हिया टोला निवासी सुनीता कुमारी को 423 अंक दोनो ही राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के है।
इसके अलावे राज्य एवम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा आकांक्षा कुमारी , रितिका कुमारी , रीतू कुमारी , दीपशिखा कुमारी , रानी कुमारी, रुचि कुमारी , नेहा कुमारी ने बेहतर अंक प्राप्त किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
राजनीतिFebruary 26, 2026छपरा में DM का बड़ा आदेश, होली में नहीं बजेगा DJ, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
राजनीतिFebruary 26, 2026Crime News: छपरा में दिन-दहाड़े किशोर को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
राजनीतिFebruary 26, 2026Wanted Criminal: सारण में फरार अपराधियों पर शिकंजा, 7 आरोपितों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना







