
छपरा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में गीतों धुन चारों तरफ सुनाई दे रही है। छपरा की बेटी व फिल्म अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल का छठ पूजा पर गाना रिलीज हुआ है। सागर सरगम म्यूजिक ने ऋषिका सिंह चंदेल अभिनीत नया गीत ‘छठ बरतिन करेली गुहार’ लॉन्च किया है। सात मिनट के इस गीत में बिहार के महापर्व छठ की महत्ता बताई गई है।
यह गीत सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर काफी पसंद की जा रही है। कई टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी चर्चित अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल और लोकप्रिय अभिनेता चंदन रॉय इस वीडियो में मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्माता सागर श्रीवास्तव व निर्देशक शैलेंद्र तिवारी है। संगीत साजन मिश्रा का है जबकि लीरिक्स हृदय नारायण झा ने लिखे हैं। अपनी सुमधुर आवाज से नवोदित गायिका हनी प्रिया ने इस छठ गीत में जान डाल दिया है ।
ऋषिका विद्या’ ‘लवपंती’, ‘जय संतोषी मां’, ‘नयी सोच’ जैसी धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। और अब इस छठ गीत से वो अपने चाहने वालों को एक मधुर सौगात दे रही हैं। ऋषिका सिंह चंदेल मुख्य रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। और मुंबई में रहते हुए उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान ली हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका जबरदस्त क्रेज है।
ऋषिका कहती हैं कि बिहार के लोगों से उन्हें बहुत सपोर्ट और प्यार मिला है और ऐसे में इस छठ गीत के माध्यम से वो अपने बिहार के फैंस को भी एक खुशी देने का प्रयास कर रही हैं। गौरतलब है कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है। इसकी शुरुआत नहाए-खाए से शुरू होकर खरना और फिर डूबते व उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण के साथ समाप्त किया जाता है। इन भावों को ‘छठ बरतिन करेली गुहार’ गीत में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



