सोनपुर में नशा मुक्तिकेंद्र से वापस आया किशोर, दोस्त पर धारदार हथियार से किया हमला

छपरा। सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौसिया में दातुन के विवाद में धरदार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल कर देने का मामला सामने आया है. शुक्रवार को एक नबालिक लड़का ने अपने ही दोस्त के गर्दन पर पसली से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आन फानन में उसे सोनपुर अनुमडल अस्पताल में ले जाया गया। जहां जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक की उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान उसी गांव के सन्नी कुमार रूप में हुई है।
विवाद का पूरा मामला दातुन के विवाद में सुधांशु ने अपने ही दोस्त सन्नी कुमार को परसी से हमला कर घायल कर दिया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुधांसु कुमार नशा मुक्ति केंद्र में पटना रहता था जो हालही में आया है और इस घटना को अंजाम दे दिया है वो मात्र 13 साल का है. इस घटना के बाद गांव एवं आस परोस के सभी अचंभित है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गईं है. इस घटना के सुचना मिलने के तुरंत बाद सोनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच ने जुट गईं है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दी है.
इस संबंध में सारण एसपी के पेज़ से जारी प्रेस विग्यप्ति में बताया गया है कि सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौसीया में दातुन तोड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बालक सुधांशु कुमार जो नशा मुक्ति केन्द्र पटना में रहकर आया है के द्वारा अपने साथी सन्नी कुमार के गर्दन पर धारदार पसली से वार किया गया है. जिससे सन्नी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जख्मी के इलाज हेतु पीएमसीएच पटना भेजा गया है। इस संबध में कांड दर्ज करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वर्तमान में है। स्थिति समान्य है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



