राजनीति

शिक्षा समाज का दर्पण, शिक्षा से हीं होगी लक्ष्य की प्राप्ति : डॉ अनिल

• संजीवनी संस्कार स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

• पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को दिया गया पुरस्कार

advertisement

छपरा : शिक्षा समाज का मुख्य अंग है। शिक्षा ही समाज का दर्पण होता है, जिससे अपने सारे लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है। बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं। इनको सही दिशा देना हम प्रबुद्धजनों का कर्तव्य है। बच्चे आगे चलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। उक्त बाते शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक लायंस डॉ अनिल कुमार ने संजीवनी संस्कार स्कूल के प्रांगण में लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा बाल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। ये जितना समृद्ध होंगे, भारत उतनी ही तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बच्चे देश के भविष्य हैं तो युवा वर्तमान हैं। ये युवा हमारी ताकत हैं। लेकिन, इसकी नींव बचपन में ही पड़ जाती है। उनके भविष्य को संवारने व सहेजने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

advertisement

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्धघाटन डॉ अनिल कुमार, लायंस शैलेन्द्र कुमार सिंह, स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रवजलित कर किया। जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने गीत, कविता, भाषण के माध्य से मौजूद सभी का मन मोह लिया।

पूर्व में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ अनिल कुमार ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियो में 5वी क्लास की अनुष्का कुमारी को प्रथम, तीसरी क्लास की ऋषिका दूसरा, 5वी क्लास के प्रतीक कुमार को तीसरा का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, लायन शैलेन्द्र कुमार सिंह, रंजीत भगत(प्राचार्य),रितु कुमारी, ज्योति सिंह, काजल कुमारी, प्रकाश गोस्वामी, केदार यादव, अनिशा कुमारी,ममता कुमारी, कुमारी कल्पना, शिशीर श्रीवास्तव, समेत कई गणमान्य लोंग मौजूद थे।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button