
छपरा। सारण पुलिस ने तरैया थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
तिलक समारोह के दौरान हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को तरैया थाना में दर्ज फर्दबयान में बताया गया कि ग्राम अन्धवारी डुमरी में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान कुछ युवक नशे की हालत में समारोह में आए लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान रोहित साह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरयूपार निवासी बीरबल प्रसाद पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बीरबल प्रसाद को पहले सदर अस्पताल तरैया ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद तरैया थाना कांड संख्या-179/26 दिनांक 07.05.2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 118(1), 109(1), 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसएसपी ने की थी विशेष टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2 (मशरक) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त रोहित साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित साह, पिता-राकेश साह, निवासी डुमरी, थाना-तरैया, जिला-सारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
| क्रम संख्या | थाना कांड संख्या | तिथि | धाराएं |
|---|---|---|---|
| 1 | तरैया थाना कांड संख्या-99/24 | 09.03.2024 | धारा 399/402/414 भा.द.वि. एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट |
| 2 | पानापुर थाना कांड संख्या-193/21 | 30.09.2021 | धारा 392 भा.द.वि. |
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



