छपरा के सहायक डीएम शिप्रा चौधरी ने देखी EVM की सेग्रिगेशन प्रक्रिया

छपरा। प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक डीएम शिप्रा चौधरी ने मंगलवार को इवीएम वेयरहाउस पहुंच इवीएम की की सेग्रिगेशन प्रक्रिया का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मशीनों के रैंडमाइजेशन और विखण्डन की बारीकियों को विस्तार से समझा.
सदर प्रखंड के निकट अवस्थित वेयरहाउस में चल रहे इवीएम के विधानसभा वार विखण्डन के चरणबद्ध प्रक्रिया से कोषांग के नोडल सह डीएमडब्लुओ रवि प्रकाश ने अवगत कराया. मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने उन्हें एफएलसी से प्रारम्भ कर पहली और दूसरी रेंडेमाइजेशन, कमिश्निंग और वोटिंग के दौरान बूथ पर मॉक पोल, वास्तविक पोल के साथ ही की जाने वाली सभी कार्यवाहियों को विस्तार से बताते हुए काउंटिंग तक की प्रक्रिया को बिन्दुवार समझाया. डीवाईईओ श्री एकबाल ने मशीन के व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया.
इस दौरान सहायक डीएम सुश्री शिप्रा ने कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछते हुए 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर एक से अधिक बीयू को सीरीज करने के तरीके को जाना. उन्होंने प्रशिक्षण हेतु चिन्हित मशीन से बीयू , सीयू व वीवीपैट को कनेक्ट करने तथा वोटिंग का हैंड्सऑन भी किया. इस मौके पर एडीएम पीजीआरओ संजय कुमार, जिल आपूर्ति पदाधिकारी सह सामग्री कोषांग के नोडल कमरे आलम, डीसीओ सह नोडल इवीएम हरिशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







